5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 साल बाद गुरु बृहस्पति का मीन राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों के लिए बना रहा ‘धनयोग’

Guru Transit 2022 Time And Effects On Rashi: मीन राशि वालों पर इस गोचर का सबसे शुभ प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि गुरु इस राशि के स्वामी ग्रह हैं और इसी राशि में इनका प्रवेश होने जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Guru rashi parivartan, guru gochar 2022, guru transit 2022, guru transit april 2022, jupiter transit 2022, guru transit in april 2022, गुरु गोचर 2022,

12 साल बाद गुरु बृहस्पति का मीन राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों के लिए बना रहा 'धनयोग'

Guru Gochar April 2022: गुरु ग्रह 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजकर 23 मिनट पर गोचर करते हुए अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश कर जायेगा। ज्योतिष अनुसार बृहस्पति की करीब 12 सालों बाद घर वापसी हो रही है। इसलिए ये गोचर कई मायनों में कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। मीन राशि वालों पर इस गोचर का सबसे शुभ प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि गुरु इस राशि के स्वामी ग्रह हैं और इसी राशि में इनका प्रवेश होने जा रहा है। जानिए गुरु के शुभ प्रभाव से किन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।

कर्क राशि: इस राशि वालों को गुरु के गोचर के दौरान शुभ फल प्राप्त होंगे। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। अगर आप कोई नया निवेश या नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आप कुछ फायदेमंद सौदे करने में सफल रह सकते हैं। आपके आय के माध्यमों में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि: गुरु गोचर का ये समय आपके लिए काफी अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आप एक से अधिक स्रोतों से धन कमा सकते हैं। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी ये समय अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आप लाभकारी सौदा करने में सक्षम हो सकते हैं। छात्रों के लिए ये समय अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। यदि आप परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस अवधि में अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए ये समय काफी लाभकारी साबित हो सकता है। आमदनी में अच्छी वृद्धि हो सकती है। आप बचत करने में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। इस समय आपको हर काम में प्रियजनों का भरपूर साथ मिलेगा।

मीन राशि: गुरु का गोचर आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। आय में वृद्धि होगी। आपको हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। कुछ जातकों में इस गोचर के दौरान आध्यात्मिक रूचि भी जागृत हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी ये समय लाभप्रद साबित होगा।
यह भी पढ़ें:गुरु ग्रह के गोचर का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव? जानिए