कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की पूजा का विधान है। हर साल वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 26 अप्रैल, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। कालाष्टमी के मौके पर देशभर के भैरव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। वहीं उत्तरप्रदेश के काशी में बाबा भैरवनाथ का मंदिर बहुप्रसिद्ध है। कहा जाता है की बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी भगवान शिव की नगरी है, लेकिन यहां बाबा भैरवनाथ कोतवाल कहलाते है। मान्यताओं के अनुसार बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को भैरवनाथ के दर्शन करना जरुरी होता है, अन्यता विश्वनाथ के दर्शन अधूरे माने जाते हैं। कालाष्टमी के दिन भैरवनाथ मंदिर में बड़ी धूमधाम व विशेष पूजा होती है। इस दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। आइए जानते हैं बाबा भैरवनाथ मंदिर के बारे में कुछ खास बातें....