आदमी जीवन भर रूपया पैसा कमाने और जमा करने में लगा रहता है, लेकिन कभी-कभी ऐसा समय भी आता है जब व्यक्ति को आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ता है, धन की कमी होने से व्यक्ति भौतिक सुख भी पर्याप्त नहीं मिल पाता साथ ही मानसिक पीड़ा भी होती है । कुछ व्यक्ति ऐसे भी है जिनकी आय काफी अच्छी होती है किन्तु उनके फिजुल खर्चे आय से अधिक होने के कारण धन का संग्रह नहीं कर पाते, जिनता वे कमाते नहीं उससे अधिक खर्चा हो जाता है ।