4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केतु जल्द इस राशि के लोगों को देगा बड़ी राहत, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Ketu Transit In April 2022: 12 अप्रैल को केतु वृश्चिक राशि छोड़ तुला में प्रवेश करने जा रहा है। केतु हमेशा उल्टी चाल ही चलता है।

2 min read
Google source verification
Rahu and Ketu, ketu rashi parivartan, ketu gochar 2022, ketu transit 2022, ketu in tula rashi 2022,

केतु जल्द इस राशि के लोगों को देगा बड़ी राहत, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

राहु की तरह ही केतु का भी कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता है। केतु ग्रह को स्वर्भानु राक्षस का धड़ माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार केतु किसी भी व्यक्ति की कुंडली के जिस भाव में स्थित होता है उस भाव के स्वामी के अनुरूप ही फल देता है। केतु को कर्मप्रधान ग्रह माना गया है ये व्यक्ति के अच्छे व बुरे दोनों ही प्रकार के कर्मों का प्रतिनिधित्व करता है। केतु को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में 1.5 साल का समय लगता है। 12 अप्रैल को केतु वृश्चिक राशि छोड़ तुला में प्रवेश करने जा रहा है। केतु हमेशा उल्टी चाल ही चलता है।

केतु के गोचर से इस राशि वालों को मिलेगी बड़ी राहत: केतु ग्रह 12 अप्रैल को वृश्चिक राशि छोड़कर तुला राशि में प्रवेश कर जायेगा। जिससे वृश्चिक राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। ये अवधि आपकी एकाग्रता में सुधार ला सकती है। इस अवधि में आप यात्राओं से भी अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

अगर आप लंबे समय से विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको इस काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पैसों की इस अवधि में कोई कमी नहीं रहेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। बॉस आपके काम की जमकर प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे। आप इस अवधि में दूसरों की भी खूब मदद करेंगे।

वृश्चिक राशि के जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनका पढ़ाई में खूब मन लगेगा। अगर आप किसी रोग से लंबे समय से पीड़ित हैं तो उससे भी राहत इस अवधि में मिल सकती है। इस राशि के बिजनेस वाले जातकों के लिए भी ये अवधि अनुकूल साबित होगी।
यह भी पढ़ें: अप्रैल से इस राशि वालों की बढेंगी मुश्किलें, 22 साल बाद शुरू होने जा रही है शनि साढ़े साती