
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष : आप की जीवनशैली और रहन सहन से लोग प्रभावित होंगे। विवेकपूर्ण तरीके से किए कार्य लाभ देंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। आप को अपनों से लड़ाई करने से बचें।
वृषभ : आय से अधिक खर्च न करें, बजट बिगड़ सकता है। आय के नए साधनों के लिए किए प्रयास बेकार जाएंगे। शरीर शिथिल रहेगा। क्रोध पर काबू करें काम बिगड़ सकते हैं।
मिथुन : अनजाने में हुई गलती से अफसोस होगा। सफलता से पराक्रम बढ़ेगा। व्यापारिक धनलाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य न कर कर्मक्षेत्र में प्रयास करें, लाभ होगा।
कर्क : निजी जीवन में तनाव हो सकता है। धन प्राप्ति के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। दुसरों के झंझटों में न पड़ें। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।
सिंह : व्यापार में ध्यान दें अन्यथा हानि संभव है। शारीरिक कष्ट रहेगा, यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कर्ज से मुक्ति मिलने में अभी काफी समय लगेगा।
कन्या : समाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। आगामी कारकर्मों की रुपरेखा बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। मनमानी से हानि संभव है। व्यर्थ खर्च होगा। विवाद से क्लेश संभव है।
तुला : अपने से धोखा मिलने की संभावना है संभल कर रहें। राजकीय कोप से हानि होगी, सावधान रहें। रुका हुआ धन मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार की चिंता हो सकती।
वृश्चिक : व्यवसायिक नई योजना जल्द लागु होगी। कार्यप्रणाली में बदलाव संभव है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नए राजनेताओं से संबंध बनेगा पर आप के अपने आप को आगे बढ़ने से रोकेंगे।
धनु : आप की मेहनत रंग लाएगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें कार्य में सफलता मिलेगी, हर परिस्थिति में संयमित रहें तो आप को आगे बढ़ने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। बाहरी सहयोग मिलेगा, यात्रा होगी। धन प्राप्ति सु्गम होगी।
मकर : मानसिक क्लेश के कारण स्वास्थ में कमी रहेगी। परिजनों का साथ न मिलने से क्रोधित होंगे। दुष्टजनों से दूर रहें, हानि पहुंचाएंगे। शरीर सुस्त रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
कुंभ : आत्मविश्वास में बहूत कमी महसूस होगी। संतान के कारण प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। नए लोगों से व्यवहार में सावधानी रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराने मित्र से भेंट संभव है।
मीन : अपनी बोली पर नियंत्रण रखें, विवादों को बढ़ावा न दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
Updated on:
11 May 2018 07:09 pm
Published on:
12 May 2018 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
