
Kuber Mantra: दरिद्रता दूर करके धन प्राप्ति के मार्ग खोलते हैं कुबेर देव के ये 3 प्रभावशाली मंत्र
हिंदू धर्म में कुबेर भगवान धन के राजा माना जाते हैं। कहते हैं जिन लोगों पर कुबेर देवता की कृपा बरसती है उनके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। इसलिए लोग कुबेर जी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। आज यहां हम कुबेर देव के ऐसे प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके जाप से जीवन में दरिद्रता दूर होने की मान्यता है। जो व्यक्ति इन मंत्रों का सच्चे मन से जाप करता है उसे आर्थिक परेशानियों का सामना कभी नहीं करना पड़ता।
कुबेर देव का अमोघ मंत्र: अब हम आपको जिस मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं ये मंत्र कुबेर देवता का प्रिय माना जाता है। इस पैंतीस अक्षरी मंत्र के ऋषि विश्रवा हैं और छंद बृहती है। ऐसी मान्यता है कि यदि इस मंत्र का जाप तीन महीने तक लगातार किया जाए तो जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं आती। ये मंत्र इस प्रकार है-
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
मंत्र जाप की विधि:
-इस मंत्र का जाप दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके 108 बार करें।
-मंत्र का जाप करते समय धनलक्ष्मी कौड़ी को अपने पास जरूर रखें।
-मान्यता है कि इस मंत्र को बेल के पेड़ के नीच बैठकर इसका 1 लाख बार जप करने से सभी आर्थिक परेशानियों दूर हो जाती हैं।
अष्टलक्ष्मी कुबेर मंत्र- ये मंत्र माता लक्ष्मी और कुबेर देवता का मंत्र है। कहते हैं जो व्यक्ति इस मंत्र का सच्चे मन से जप करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस मंत्र के जाप से जीवन में ऐश्वर्य, पद, प्रतिष्ठा, सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस मंत्र की साधना मुख्य रूप से शुक्रवार की रात को करना शुभ माना गया है। मंत्र इस प्रकार है-
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
धन प्राप्ति हेतु कुबेर मंत्र- इस मंत्र के जप से व्यक्ति को सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे में अगर आप कुबेर देव के धन प्राप्ति मंत्र का नियमित जाप करते हैं तो आपको कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंत्र इस प्रकार है-
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥
यह भी पढ़ें: शनि ने कुंभ राशि में किया प्रवेश, 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, घर आएगी धन-दौलत!
Published on:
29 Apr 2022 04:45 pm
