
वृषभ राशि में जल्द बनेगा “लक्ष्मी नारायण योग”, इन राशियों के सुख और सौभाग्य में होगी वृद्धि
इस समय बुध वृषभ राशि में गोचर हैं और अब 18 जून से शुक्र भी इस राशि में गोचर शुरू करने जा रहे हैं। वृषभ राशि में बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। ज्योतिष अनुसार ये योग बेहद शुभ माना जाता है इस योग के प्रभाव स्वरूप दरिद्र भी धनवान बन जाता है। वृषभ राशि में ये योग 18 जून से 2 जुलाई तक बना रहेगा। इस योग का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव वृषभ वालों पर ही पड़ेगा। जानिए और किन राशियों के लिए ये योग शुभ साबित होगा।
वृषभ राशि: इस राशि वालों पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आपके सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। ये योग आपको रोमांटिक और कलात्मक प्रवृत्ति का बनाएगा। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए शानदार साबित होगा।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये योग शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस वालों को भी शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि: इस राशि वालों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यस्थल पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आमदनी बढ़ने के प्रबल आसार हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बिजनेस में तरक्की हासिल होगी। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। फ्रेशर्स को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये योग शुभ साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ के लिए भी समय शानदार रहेगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। धन-दौलत में वृद्धि होने के प्रबल आसार हैं।
यह भी पढ़ें: 26 दिनों तक अपनी स्वराशि वृषभ में विराजमान रहेंगे शुक्र देव, 4 राशियों को देंगे बेहद शुभ परिणाम
Published on:
12 Jun 2022 01:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
