21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद नगर परिषद में भाजपा का दबदबा, अनिता पालीवाल के सिर सजा सभापति का ताज, नाथद्वारा में परेश सोनी जीते

राजसमंद नगर परिषद में सभापति पद पर भाजपा की अनिता पालीवाल ने जीत दर्ज की है। चुनाव में भाजपा को अपने 27 पार्षदों के साथ तीन निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिला। कांग्रेस प्रत्याशी मोहन कुमावत को 15 मत प्राप्त हुए।
2 min read
Google source verification
Anita Paliwal

Anita Paliwal: राजसमंद नगर परिषद सभापति अनिता पालीवाल (फोटो-पत्रिका)

राजसमंद। राजसमंद नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की है। भाजपा की अनिता पालीवाल नगर परिषद की नई सभापति चुनी गई हैं। सोमवार, 21 सितंबर 2026 को हुए चुनाव में अनिता पालीवाल को भाजपा के 27 पार्षदों के अलावा तीन निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिला। इस तरह उनके पक्ष में कुल 30 मत पड़े।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मोहन कुमावत को 15 पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ। कांग्रेस के 14 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय पार्षद ने उनके पक्ष में मतदान किया। मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें भाजपा प्रत्याशी अनिता पालीवाल विजयी रहीं।

नाथद्वारा में परेश सोनी जीते

नाथद्वारा में नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा का बोर्ड बना है। भाजपा के परेश सोनी जीते। कुल 40 पार्षदों में से परेश सोनी को 23 मत व कांग्रेस के अजय गुर्जर को 17 मत मिले। कांग्रेस के 2 वोट भाजपा के परेश सोनी को मिले। जानकारी के अनुसार भाजपा के 20 और कांग्रेस के 19, एक निर्दलीय पार्षद जीते थे।

45 वार्डों में भाजपा के पास था स्पष्ट बहुमत

राजसमंद नगर परिषद में कुल 45 वार्ड हैं। हालिया निकाय चुनाव में भाजपा ने 27 वार्डों में जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के 14 पार्षद निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा चार निर्दलीय पार्षद भी चुनाव जीतकर परिषद में पहुंचे थे।

सभापति पद के चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 23 था। भाजपा के पास पहले से ही 27 पार्षदों का स्पष्ट बहुमत मौजूद था। इसके बावजूद चुनाव में तीन निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिलने से भाजपा के पक्ष में मतों की संख्या बढ़कर 30 हो गई।

भाजपा के पक्ष में 30, कांग्रेस को 15 मत

प्रत्याशीपार्टीप्राप्त मत
अनिता पालीवालभाजपा30
मोहन कुमावतकांग्रेस15

रिटर्निंग अधिकारी ने दिलाई शपथ

सभापति पद पर निर्वाचित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने अनिता पालीवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने राजसमंद नगर परिषद की सभापति के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह

अनिता पालीवाल की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। पार्टी खेमे में जश्न का माहौल रहा। राजसमंद में भाजपा की चुनावी कमान निकाय चुनाव प्रभारी सुशील कटारा और विधायक दीप्ति माहेश्वरी के हाथों में रही।