ज्योतिष के अनुसार श्री लक्ष्मी नारायण की पूजा लंबी आयु, स्वास्थ्य, समृद्धि और व्यापार सफलता व भौतिक सुख-सुविधा पाने के लिये की जाती है। लोग अकसर इन सभी सुखों को पाने के लिये लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं, लेकिन पंडित रमाकांत मिश्रा नें बताया कि लक्ष्मी जी कभी नारायण के बिना नहीं आती हैं। इसलिये मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो उनके साथ भगवान विष्णु की पूजा जरुर करें। यानी हर सुख मनोकामना के लिये लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।