
Left Eye Blinking: बाईं आंख फड़कना लड़के या लड़कियों किसके लिए माना जाता है शुभ?
शरीर के अंगों का फड़कना एक सामान्य प्रक्रिया है। अधिकतर हम अपने शरीर में आंखों का फड़कना महसूस करते हैं। जिसके लोग अलग-अलग मायने निकालते हैं। कोई आंखों का फड़कना शुभ मानता है तो कोई अशुभ। वहीं ये भी मान्यता है कि लड़कों की दाईं आंख तो लड़कियों की बाईं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है। जानिए क्या है इससे जुड़ी मान्यताएं।
महिलाओं और पुरुष की बाईं आंख फड़कने का अर्थ: अक्सर लोग आंख के फड़कने की गतिविधि को भविष्य से जोड़कर देखते हैं और इसके शुभ-अशुभ अर्थ निकालते हैं। ज्योतिष अनुसार महिलाओं की बाईं आंख फड़कना बेहद शुभ माना जाता है। ये भविष्य में प्राप्त होने वाले धन का संकेत होता है। वहीं पुरुषों की बाईं आंख फड़कना अशुभ माना जाता है। इससे शत्रु द्वारा तकलीफ पहुंचने का संकेत मिलता है।
दाईं आंख का फड़कना: पुरुषों की दाईं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है तो वहीं महिलाओं की इस आंख का फड़कना अशुभ संकेत है। इससे भविष्य में परेशानियां आने के संकेत मिलते हैं।
दाएं आंख की पलक और भौंहों का फड़कना: यदि पुरुषों की दाएं आंख की ऊपर की पलक और भौंवें फड़कती हैं तो ये सारी इच्छाएं पूरी होने का संकेत माना जाता है। ये इस बात का भी संकेत होता है कि भविष्य में आपको पदोन्नति व धन लाभ होने वाला है। लेकिन अगर महिलाओं की दाएं आंख की ऊपरी पलक और भौवें फड़के तो ये अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में कोई काम बिगड़ सकता है।
दोनों आंख एकसाथ फड़कें तो: चाहे पुरुष हो या स्त्री इनकी दोनों आंखों का एक साथ फड़कना अशुभ माना जाता है। इसके फलस्वरूप चिंता, भय, शोक, लड़ाई आदि की संभावना हो सकती है।
यह भी पढ़ें: अकूत धन-संपत्ति के मालिक होते हैं इन 3 तारीख में जन्मे लोग, जोखिम भरे कार्यों से खूब कमाते हैं पैसा
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
19 Jul 2022 12:38 pm
