
,,
सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन होता है। इस दिन सभी शिव जी की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। कल्याण और मनोकामनाओं के देवता भगवान शिव अपने भक्तों के सभी दुखों को जल्द दूर कर देते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने के लिये सच्चे मन और भक्ति की जरुरत होती है। वे अपने नाम भोलेनाथ की तरह ही भोले होते हैं। इसलिये वे एक लोटे पानी से भी प्रसन्न हो जाते हैं।
शिव अपने भक्तों को मनोकामनायें पूरी करने का आशीर्वाद देते हैं। शिवलिंग पर कई ऐसी चीजें भी हैं जो मनोकामनाओं के हिसाब से यदि चढ़ाई जाये तो आपकी इच्छ जरुर पूरी होगी। आइए जानते हैं क्या चढ़ायें जिससे पूरी हो मनोकामनायें...
मनोकामनाओं के अनुसार करें अभिषेक
1. विवाह की अड़चनें ऐसे करें दूर
अगर किसी व्यक्ति के विवाह में अड़चनें आ रही हैं तो केसर मिश्रित जल से शिव जी का अभिषेक करें या फिर गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करने से भी जल्द लाभ प्राप्त होता है। विवाह योग बनने लगते हैं।
2. कर्ज से छुटकारा पाने के लिये
कोई भी व्यक्ति अगर कर्ज से परेशान है तो वह शिव जी का शहद से अभिषेक करें। इस अभिषेक से जातक को सभी कर्जों से मुक्ति मिल जाती है। पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
3. बीमारियों से मिलेगी मुक्ति
हर प्रकार की बीमारी से मुक्ति पाने के लिये भगवान शिव का पानी में दूध और काले तिल मिलाकर अभिषेक करें, जल्द सभी बीमारियों से छुटकारा मिल जायेगा।
4. संतान सुख पाने के लिये
संतान सुख की प्राप्ति के लिये भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें, जातक को संतान सुख के साथ-साथ आरोग्य की भी प्राप्ति होती है और मनोकामनाएं पूरी होती है।
5. धन और आयु में वृद्धि के लिये
शिवलिंग का गाय के घी से अभिषेक करें, जल्द शिव जी की कृपा के साथ-साथ धन और आयु में वृद्धि होगी।
Updated on:
25 Nov 2019 11:49 am
Published on:
25 Nov 2019 11:33 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
