2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहद शार्प माइंड होते हैं इन 4 राशियों के लोग, बुध और शनि देव की रहती है इन पर कृपा

आज यहां हम ऐसी 4 राशियों के बारे में बात करेंगे जिसमें जन्मे लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन पर बुद्धि के देवता बुध और न्याय के देवता शनि की विशेष कृपा मानी जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 24 May 2022, 10:09 AM IST

zodiac signs, astrology, lucky zodiac sign, kanya rashi, mithun rashi, makar rashi, kumbh rashi, virgo zodiac,

बेहद शार्प माइंड होते हैं इन 4 राशियों के लोग, बुध और शनि देव की रहती है इन पर कृपा

Sharp Mind Girls: ज्योतिष शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति की राशि से उसके जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हर राशि के लोगों में कुछ न कुछ खूबियां और खामियां देखने को मिलती है। आज यहां हम ऐसी 4 राशियों के बारे में बात करेंगे जिसमें जन्मे लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन पर बुद्धि के देवता बुध और न्याय के देवता शनि की विशेष कृपा मानी जाती है। जानिए ये किन राशियों के लोग हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं। बुध की कृपा से इस राशि के लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। जिस वजह से कोई भी इनसें तुरंत ही इंप्रेस हो जाता है। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है।

कन्या राशि: इस राशि वालों पर भी बुध देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये जिद्दी और जुनूनी होते हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। करियर में ये काफी ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

मकर राशि: इस राशि वालों पर शनि देव की विशेष कृपा मानी जाती है। ये बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। हमेशा से एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं। ये अपने काम से काम रखते हैं। दुनिया इनके बारे में क्या सोचती है इस बात से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इन्हें अपने तरीके से जिंदगी जीना पसंद होता है। ये सिर्फ अपने कर्मों पर ध्यान देते हैं और अपने आज को बेहतर बनाने के बारे में सोचते हैं।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। ये लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं। इन्हें अपने कर्मों पर पूरा भरोसा होता है। ये जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये किसी भी विषय पर पूरी गहराई से सोचते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।
यह भी पढ़ें: Name Astrology: इन नाम वाले लोगों के जीवन में अचानक से धनवान बनने का होता है योग

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)