A नाम के लोग: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती, बुद्धिमान और काम के प्रति ईमानदार होते हैं। इन्हें इनकी मेहनत का फल मिलने में समय लगता है। लेकिन इन नाम के लोगों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इनके जीवन में अचानक से चमत्कार होता है और इनकी रातों रात किस्मत बदल जाती है। इन्हें तरक्की अचानक से मिलती है ये धनवान बन जाते है।
R नाम वाले लोग: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ये कड़ी मेहनत से कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इन्हें कर्मों पर काफी भरोसा होता है। इन्हें जीवन में कई बार असफलता का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन्हें अचानक से तरक्की मिलने के प्रबल आसार रहते हैं और इनके जीवन में अचानक से धन-दौलत की बरसात होती है।
S नाम वाले लोग: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उन्हें जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। लेकिन ये कभी हार नहीं मानते। इन नाम के लोगों को कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी सफलता नहीं मिलती। लेकिन फिर अचानक से एक दिन सब कुछ बदल जाता है। इनकी जिंदगी किसी चमत्कार से कम नहीं होती। इनकी लाइफ में धन-दौलत अचानक से आती है।Name Astrology: पिता के लिए भाग्यशाली होती हैं इन नाम की लड़कियां, कहलाती हैं 'पापा की परी'
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)