महामंत्री पंकज भंडारी ने बताया कि कक्षा 10वीं व 12वीं में 85 प्रतिशत अंकों से अधिक लाने वाले तथा एबीबीएस, आरएएस, सीए, सीएस, एमबीए सहित विभिन्न पेशेवर डिग्री में उन्नत अंक लाकर समाज को गौरवान्वित करने वाले प्रतिभावन विद्यार्थियों, समाजसेवी तथा समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक राजेश चतर ने बताया कि इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महावीर के जीवन पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। प्रचार मंत्री महावीर चंडालिया ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।.....