मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य और स्नान का महत्व माना जाता है। इसलिये इस दिन लाखों श्रद्धालु गंगा या पावन नदी में स्नान करने जाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि, जो लोग मकर संक्रांति पर देह का त्याग करते हैं उन्हें मोक्ष प्राप्ति होती है। इसके साथ ही वे जीवन-मरण के चक्कर से भी मुक्त होकर स्वर्ग प्राप्त करते हैं।