Mangal Transit In Mesh 2022: लाल ग्रह के नाम से जाना जाने वाला मंगल ग्रह 27 जून को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करेगा।ज्योतिष में मंगल को भूमि, सेना, पराक्रम और ऊर्जा का कारक ग्रह माना जाता है। मेष और वृश्चिक राशियों पर इसका आधिपत्य रहता है। इसके अलावा ये शनि देव की राशि मकर में उच्च का होता है तो चंद्रमा की राशि कर्क में नीच का हो जाता है। 27 जून से 10 अगस्त तक मंगल मेष राशि में रहेगा इसके बाद वृषभ में प्रवेश कर जायेगा। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगी।