
25 अप्रैल को बुध का वृषभ राशि में गोचर 3 राशियों की बदलेगा किस्मत, लगेगा धन-धान्य का अंबार!
Budh Transit In Taurus 2022: बुध ग्रह 25 अप्रैल को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को ज्ञान, संचार और व्यापार का कारक माना जाता है। व्यक्ति को तेज बुद्धि और प्रभावी संचार कौशल बुध के माध्यम से ही प्राप्त होता है। यदि बुध ग्रह मजबूत स्थिति में हो तो व्यक्ति को करियर लाइफ में विशेष लाभ प्राप्त होता है। बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह है। जानिए बुध के गोचर से किन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत।
वृषभ राशि: इस राशि वालों को आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना रहेगी। इस दौरान आप धन संचित करने में कामयाब रहेंगे। कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। इस अवधि में आपको पैतृक संपत्ति या शेयर आदि से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। संचार कौशल अच्छा होगा। यात्राओं से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।
कर्क राशि: आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे। व्यापार में भी सफलता हासिल होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने के भी जबरदस्त आसार हैं। सैलरी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर बॉस का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल है।
सिंह राशि: इस राशि वालों को कार्यस्थल शानदार प्रदर्शन दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। बॉस आपके काम की जमकर तारीफ करेंगे। प्रमोशन मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। सिंह वालों के जीवन में धन का प्रवाह शानदार रहने वाला है। कुल मिलाकर इस समय का भरपूर लाभ उठाएं।
यह भी पढ़ें: 2014 से इस राशि वालों पर चल रही है शनि साढ़े साती, क्या 2022 में इन्हें मिलेगी मुक्ति?
Published on:
19 Apr 2022 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
