
जून में बुध-शुक्र की युति से बनेगा 'लक्ष्मी नारायण योग', इन राशियों के धन और वैभव में होगी वृद्धि
Venus-Mercury Combination: बुध पहले से ही वृषभ राशि में विराजमान है और अब शुक्र ग्रह इस राशि में प्रवेश करने जा रहा है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, संचार और चतुरता का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, शौहरत, भोग-विलास, कला, सौन्दर्य, रोमांस का कारक माना जाता है। बुध देव कन्या और मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं तो शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। 18 जून को इन दोनों ग्रहों की वृषभ राशि में युति होने जा रही है। इस युति से 'लक्ष्मी नारायण योग' का निर्माण होगा। जानिए इस योग से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत।
मेष राशि: बुध और शुक्र की युति का लाभ इस राशि वालों को मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा से अच्छा धन लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पैसों की इस दौरान कमी नहीं रहेगी। निवेश के लिहाज से भी समय शुभ दिखाई दे रहा है।
वृषभ राशि: इस राशि में ही बुध और शुक्र की युति होने जा रही है। इस युति से आपकी किस्मत चमकने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त होने के आसार दिख रहे हैं। बिजनेस वालों को भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना रहेगी।
वृश्चिक राशि: बिजनेस वालों के लिए ये युति शुभ साबित होगी। जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। मेहनत से किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अचानक से कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी।
धनु राशि: इस राशि वालों को इस युति के प्रभाव से अच्छा धन प्राप्त होने की संभावना रहेगी। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। अटके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जून में 5 बड़े ग्रहों का परिवर्तन, 3 राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ, धन वृद्धि के प्रबल आसार
Published on:
30 May 2022 01:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
