यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ( Volodymyr Zelenskyy) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "आज, पुतिन को जन्मदिन के 'तोहफे' के तौर पर रूसी सेना ने चेर्निहाइव इलाके के प्रिलुकी में एक रिहायशी इमारत को तबाह कर दिया। यह पांच मंज़िला अपार्टमेंट की एक सामान्य इमारत थी। दुःख की बात है कि अभी तक 5 लोगों की मौत की खबर है और 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। मलबे के नीचे अभी भी लोग दबे हो सकते हैं। बचावकर्मी बिना रुके काम कर रहे हैं। वो हर व्यक्ति को ढूंढने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। रूसी मिसाइल हमलों से निप्रो में पांच अपार्टमेंट इमारतें और क्रेमेनचुक में चार ऊंची इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुईं। दुःखद रूप से 2 लोगों की मौत हुई और 8 घायल हुए। ज़ापोरिज्जिया में एक ऊंची इमारत को ड्रोन से नुकसान पहुंचा। कीव में रूसियों ने 2 लोगों की जान ले ली। ओलेक्सांद्रिया में भी 2 और लोग मारे गए। मारे गए सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। कुल मिलाकर पिछली रात कीव और 12 इलाकों में बुनियादी ढांचे पर हमले हुए।"