6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाम ज्योतिष: कंप्यूटर से भी तेज चलता है इन 4 नाम वाले बच्चों का दिमाग, जल्दी पा लेते हैं सफलता

आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाले बच्चों के बारे में बात करेंगे जिनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 14 May 2022, 9:26 AM IST

Name Astrology, astrology, lucky hindu names, lucky hindu baby names, lucky hindu boys names, नाम ज्योतिष,

नाम ज्योतिष: कंप्यूटर से भी तेज चलता है इन 4 नाम वाले बच्चों का दिमाग, जल्दी पा लेते हैं सफलता

Name Astrology: नाम का राशियों और ग्रहों से गहरा संबंध होता है। क्योंकि अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म राशि के अनुसार रखा जाता है। कहते हैं जन्म राशि अनुसार रखे गए नाम अधिक प्रभावी होते हैं। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाले बच्चों के बारे में बात करेंगे जिनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती। ये मेहनती और बुद्धिमान होते हैं।

K अक्षर: इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के बच्चे अत्याधिक बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर किसी भी काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इनकी समाज में एक अलग पहचान होती है।

L अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनका दिमाग काफी तेज चलता है। ये अपने तेज दिमाग की बदौलत कम उम्र में ही सफलता हासिल कर लेते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। इनके अंदर आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती। ये एक बार कुछ करने की सोच लेते हैं फिर उसके हासिल करके ही दम लेते हैं।

P अक्षर: इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के बच्चे बहुत बुद्धिमान और तेज-तर्रार होते हैं। ये कम उम्र से ही अपने करियर को लेकर गंभीरता से सोचने लगते हैं। ये सफलता पाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं और आखिर में सफलता हासिल कर भी लेते हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले अगर कर लिए ये 2 काम, तो हर दिन गुजरेगा शानदार

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)