हर कोई अपने दिन की शुरुआत अच्छे से करना चाहता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जितनी अच्छी आपकी सुबह रहेगी उतना ही अच्छा आपका दिन गुजरेगा। जिस तरह से सूर्योदय होने से पहले उजाला होने लगता है और बाद में सूर्य दिखाई देता है। ठीक उसी प्रकार से व्यक्ति को चैतन्य होने में समय लगता है। यानी उठने के बाद व्यक्ति का मस्तिष्क धीरे-धीरे कुछ सोच-विचार की स्थिति में आता है। माना जाता है कि सुबह उठते ही व्यक्ति के मस्तिष्क को सेट होने में करीब 2 घंटे का समय लग जाता है। जानिए ऐसे समय में व्यक्ति को कौन से कार्य करने चाहिए। जिससे पूरा दिन शुभ रहे।