
ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विधा है, जिससे आपके अतीत से लेकर भविष्य तक की सारी जानकारी प्राप्त हो जाती है। इसके माध्यम से आप अपने ग्रह नक्षत्रों से अपने भविष्य की दशा-दिशा की जानकारी ही प्राप्त नहीं करते, बल्कि कई चीजों में मनचाहे योग भी बना सकते हैं। इन दिनों एमपी में सरकारी नौकरियों के लिए बंपर भर्ती निकाली गई हैं। क्या आपके नसीब में हैं सरकारी नौकरी? जी हां इस सवाल का जवाब जानने के लिए पत्रिका.कॉम के इस हस्त रेखा शास्त्र के लेख को ध्यान से पढ़ें और खुद चेक करें कि आपके हाथों की रेखा में सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं या नहीं...
यह रेखा बताती है आप जरूर बनेंगे बड़े अधिकारी
जिन लोगों की अनामिका उंगली के नीचे से पुण्य रेखा और मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाती है, इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग भविष्य में बड़े सरकारी अधिकारी बनते हैं और खूब वैभव कमाते हैं।
भाग्यशाली माने जाते हैं ये लोग
जिन लोगों की हथेली में गुरु पर्वत उभरा हुआ रहता है और भाग्यरेखा से निकली हुई रेखा इसकी ओर जाती है, तो ये लोग बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। माना जाता है कि ये लोग सिविल सर्विस में जल्दी सफलता पाते हैं। इन्हें आसानी से सरकारी नौकरी मिल जाती है।
ये रेखा बताती है लगेगी सरकारी नौकरी
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो जिन लोगों की भाग्य रेखा सीधी और स्पष्ट दिखती है, वे लोग अपने जीवन में ऊंचाई पर पहुंचते हैं। समाज में ऐसे लोगों का वर्चस्व बना रहता है। जिन लोगों की हथेली पर सूर्य पर्वत स्पष्ट दिखाई देता है, उन लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है। जिन लोगों का सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से सीधी रेखा निकली हुई होती है, उन लोगों को सरकारी नौकरी में ऊंचे पद मिलने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं।
Updated on:
23 Jan 2023 01:32 pm
Published on:
23 Jan 2023 01:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
