बेल्जियम में भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद पर यूरोपीय देशों की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। पूर्व मंत्री एमजे अकबर ने पश्चिमी देशों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमरीका को आतंक के खिलाफ दूर जाकर भी कार्रवाई की छूट मिलती है, जबकि भारत से संयम की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने पूछा, क्या भारतीय जीवन कम कीमती है? प्रतिनिधिमंडल इससे पहले ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली और डेनमार्क का दौरा कर चुका है।