इस नाग प्रतिमा को यहां लोग अलग-अलग कहानियां बताते हैं। यहां के लोग बताते हैं की कई वर्षों पहले एक महिला के गर्भ से एक बच्चे और एक नाग ने जन्म लिया था। महिला इसे लेकर डर गई कि कहीं नाग बच्चे को डस न ले अत: वह नाग को छोड़कर चली आई। तभी से यहां नाग पाषाण रूप में आ गया। कुछ दिनों बाद महिला ने आदेश दिया कि वह पाषाण प्रतिमा तालाब में है, उसे बाहर निकालकर यहां मंदिर का निर्माण करवाएं। इस प्रकार यह मंदिर बना।