
ससुराल को स्वर्ग बनाकर रखती हैं इन 3 नाम वाली लड़कियां, मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं रूप
कहते हैं हर व्यक्ति अपनी किस्मत लिखाकर पैदा होता है। किसके भाग्य में कब क्या होना है ये पहले ही निश्चित हो जाता है। नाम ज्योतिष अनुसार कुछ लोग जन्म से ही किस्मत वाले होते हैं। इन्हें लाइफ में सभी सुख सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाती हैं। ये अपने लिए तो लकी होते ही हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों के लिए भी भाग्यशाली माने जाते हैं। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसे ही 3 अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं।
जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की तेज मानी जाती हैं। इनका स्वभाव बड़ी ही सरल और अच्छा होता है। ये हर जगह खुशियां बिखेरती नजर आती हैं। ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। ये अपने ससुराल को स्वर्ग बनाकर रखती हैं। ये साक्षात मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं।
जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है वो बुद्धि की तेज और चतुर मानी जाती हैं। ये लाइफ में अपनी अलग पहचान बनाती हैं। ये जो कुछ भी करती हैं अपने दम पर करती हैं। ये अपने स्वभाव से ससुराल वालों का तुरंत दिल जीत लेती हैं। ये अपने घर परिवार को स्वर्ग बनाकर रखती हैं। ससुराल वालों के लिए ये साक्षात मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं।
जिन लड़कियों का नाम M अक्षर से शुरू होता है उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है।कहते हैं ये लड़कियां जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां धन-धान्य के अंबार लग जाते हैं। ये अपने स्वभाव से सभी का दिल जीत लेती हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। इतना ही नहीं इनकी तेज किस्मत का फायदा इनके पति को भी खूब मिलता है।
यह भी पढ़ें: सूर्य-मंगल बैक-टू-बैक बदलेंगे राशि, जानें किन राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
14 May 2022 09:08 am
Published on:
14 May 2022 09:05 am
