30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाम ज्योतिष: इन 3 नाम की लड़कियां जहां जाती हैं वहां खुशियों और धन-धान्य के लगा देती हैं ढेर

Lucky Girls Astrology: आज यहां हम जानेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाली लड़कियों के बारे में जो बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 27 May 2022, 11:15 AM IST

Name Astrology, astrology, lucky people, horoscope, rashifal, lucky girls astrology,

नाम ज्योतिष: इन 3 नाम की लड़कियां जहां जाती हैं वहां खुशियों और धन-धान्य के लगा देती हैं ढेर

Name Astrology: हर व्यक्ति के लिए उसका नाम खास होता है। क्योंकि उस नाम से उसकी पहचान जुड़ी होती है। इतना ही नहीं नाम का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव से लेकर समस्त जीवन पर भी पड़ता है। आज यहां हम जानेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाली लड़कियों के बारे में जो बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं ये लड़कियां जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां खुशियों के ढेर लगा देती हैं।

B अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की तेज मानी जाती हैं। ये अपने घर को स्वर्ग बनाकर रखती हैं। इनका स्वभाव काफी खुशमिजाज होता है। ये अपने पति से खूब प्यार करती हैं साथ ही उनके लिए लकी भी मानी जाती हैं। इनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये जिस काम में हाथ डालती हैं उसमें सफलता हासिल कर ही लेती हैं।

E अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये जहां जाती हैं वहां धन-धान्य के ढेर लगा देती हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये अपने ससुराल को स्वर्ग बनाकर रखती हैं। अपने पति से बेहद प्यार करती हैं और उनकी हर खुशी का खास ख्याल रखती हैं।

K अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनकी किस्मत काफी तेज होती है। इनकी तेज किस्मत का लाभ इन्हें ही नहीं इनके परिवार वालों को भी मिलता है। ये खुद भी खुश रहती हैं साथ ही अपने लोगों को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करती हैं।
यह भी पढ़ें: धन के देवता कुबेर की इन 4 राशियों पर हमेशा रहती है कृपा, अच्छा बैंक बैलेंस बनाने में रहते है कामयाब

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)