20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / News Bulletin / नवी मुंबई एयरपोर्ट ने रचा इतिहास: एक दिन में 200 से ज्यादा उड़ानों का संचालन, अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड बना

नवी मुंबई एयरपोर्ट ने रचा इतिहास: एक दिन में 200 से ज्यादा उड़ानों का संचालन, अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड बना

नवी मुंबई एयरपोर्ट को बड़ी उपलब्धि मिली है। इस एयरपोर्ट पर पहली बार एक दिन में 200 से ज्यादा उड़ानों का संचालन हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 20 Nov 2026, 6:14 PM IST

Navi Mumbai Airport

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Janani)

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के निदेशक जीत अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (एनएमआईए) ने गुरुवार को 200 से अधिक उड़ानों का संचालन किया, जो अब तक का उसका सबसे अधिक दैनिक फ्लाइट मूवमेंट है।

जीत अदाणी ने दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जीत अदाणी ने लिखा- कल हमने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर 200 से अधिक फ्लाइट मूवमेंट संभाले, जो अब तक का हमारा सर्वोच्च आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि एयरपोर्ट की तेजी से बढ़ती परिचालन क्षमता का संकेत है और इसके पीछे कर्मचारियों की मेहनत, सुनियोजित तैयारियों तथा टीमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जीत अदाणी ने कहा कि यह आने वाले समय में और बड़े संचालन स्तरों के लिए मजबूत आधार तैयार करता है।

इस बीच, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (सीएसएमआईए) से परिचालन करने वाली कई विदेशी एयरलाइंस ने सुझाव दिया है कि टर्मिनल-1 (टी1) के पुनर्विकास कार्य के दौरान अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई हवाईअड्डे पर स्थानांतरित किया जाए। भारतीय एयरलाइंस इंडिगो, एयर इंडिया समूह और अकासा एयर पहले ही अपनी कुछ सेवाओं को नए हवाईअड्डे से संचालित करने पर सहमति दे चुकी हैं।

वर्तमान में सीएसएमआईए की कुल यात्री क्षमता लगभग 55 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (एमपीपीए) है। प्रस्तावित अस्थायी स्थानांतरण के तहत लगभग 5 मिलियन यात्रियों के यातायात को नवी मुंबई एयरपोर्ट की ओर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बावजूद सीएसएमआईए के लगभग 91 प्रतिशत मौजूदा यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

टर्मिनल-1 और टर्मिनल-2 के पुनर्विकास के बाद सीएसएमआईए की कुल क्षमता बढ़कर 65 मिलियन यात्रियों प्रति वर्ष हो जाएगी। इस बदलाव को सुचारु बनाने के लिए कई प्रमुख एयरलाइंस ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एनएमआईए में स्थानांतरित करने की योजना तैयार कर ली है। इन उड़ानों से लगभग 30 लाख यात्रियों प्रति वर्ष का यातायात जुड़ा हुआ है।

50 लाख यात्रियों की लक्षित क्षमता हासिल करने के लिए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने 2027 के उत्तरी ग्रीष्मकालीन सीजन (एनएस27) के दौरान अतिरिक्त स्लॉट नवी मुंबई एयरपोर्ट की ओर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा है। यह चरणबद्ध और संतुलित स्थानांतरण यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने, परिचालन व्यवधान कम करने और मुंबई को एक विश्वस्तरीय विमानन केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद करेगा।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा का विकास और संचालन नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनएमआईएएल) द्वारा किया जा रहा है, जो अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ महाराष्ट्र (सीआईडीसीओ) के बीच एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजना है।

मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा होने के नाते एनएमआईए को पश्चिमी भारत के लिए एक महत्वपूर्ण विमानन केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। इससे मुंबई के मौजूदा हवाईअड्डे पर बढ़ते दबाव को कम करने के साथ-साथ नवी मुंबई क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और शहरी विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

परियोजना पूरी होने पर यह हवाईअड्डा प्रतिवर्ष 9 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखेगा। शुरुआती चरण में इसकी क्षमता 2 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष होगी। इसके अलावा अत्याधुनिक अवसंरचना के माध्यम से लगभग 5 लाख मीट्रिक टन कार्गो के प्रबंधन की भी व्यवस्था की गई है।