इस बार नवरात्रि में आठ दिन की होगी, इन दिनों नवरात्रि में राजयोग, द्विपुष्कर योग, सिद्धियोग, सर्वार्थसिद्धि योग, सिद्धियोग और अमृत योग के संयोग बन रहे हैं। इन विशेष योगों में की गई खरीदारी अत्यधिक शुभ और फलदायी रहती है। इस बार के नवरात्र इसलिए और भी विशिष्ट होंगे, क्योंकि इनका शुभारंभ चित्रा नक्षत्र में हो रहा है। वहीं महानवमी का आगमन श्रवण नक्षत्र में होगा, इस दिन ध्वज योग है। इस बार नवरात्रि शुभ संयोगों के साथ-साथ लाभकारी भी साबित होगी, साधकों की सभी इच्छाएं जल्द पूरी होंगी