28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंक ज्योतिष: दान पुण्य के कार्यों में आगे रहते हैं इस मूलांक के लोग, समाज में खूब होता है इनका नाम

Numerology: जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोगों पर केतु ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 3 Aug 2022, 11:58 AM IST

numerology, astrology, lucky numbers, number 7, mulank 7 people, radix 7 people, date of birth astrology, birth date,

अंक ज्योतिष: दान पुण्य के कार्यों में आगे रहते हैं इस मूलांक के लोग, समाज में खूब होता है इनका नाम

अंक ज्योतिष अनुसार 1 से लेकर 9 तक कुल नौ मूलांक होते हैं और हर मूलांक के लोगों में कुछ न कुछ खास बात होती है। मूलांक से किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 7 के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोगों पर केतु ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। इस मूलांक के लोग स्वतंत्र सोच वाले होते हैं। इनकी कल्पनाशक्ति तीव्र होती है।

इनमें अभिव्यक्ति की अच्छी क्षमता होती हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। ये अपनी बातों को दूसरों के सामने रखने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। ये साहसी और निडर होते हैं। बोलने चालने में माहिर होते हैं। ये अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। इस मूलांक के लोग समाज में प्रतिष्ठित होते हैं। ये जीवन में अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हैं।

गुप्त विद्या में इनकी काफी अच्छी रुचि होती है। ये अत्याधिक खोजी प्रवृत्ति के होते हैं। हर विषय की जानकारी रखना इन्हें काफी पसंद होता है। ये ग्रंथों के ज्ञाता भी होते हैं। अत्याधिक धार्मिक होते हैं। कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। मौलिकता के बल पर ये अच्छा धन अर्जित करते हैं। ये दान पुण्य आदि के काम काफी धन खर्च कर देते हैं। इनसें किसी का दुख देखा नहीं जाता। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

मूलांक 7 वाले कल्पना-शक्ति व अभिव्यक्ति की अच्छी क्षमता के कारण अच्छे कवि, लेखक व दार्शनिक हो सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर, सरकारी अधिकारी, अध्यापक, जज, ज्योतिषी आदि के रूप में भी ये कार्य करते हैं।
यह भी पढ़ें: सिंह राशि में जल्द बुध-सूर्य की होगी युति, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ