31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंकज्योतिष: इस मूलांक वालों के पास खूब होती है जमीन-जायदाद, लेकिन इस एक चीज की हमेशा बनी रहती है कमी

Numerology (Ank Jyotish): इस मूलांक के लोग अत्याधिक बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। जिस वजह से ये लाइफ में खूब तरक्की करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 12 Jun 2022, 10:07 AM IST

numerology, astrology, ank jyotish, number 5, numerology number 5, radix 5, mulank 5 people,

अंकज्योतिष: इस मूलांक वालों के पास खूब होती है जमीन-जायदाद, लेकिन इस एक चीज की हमेशा बनी रहती है कमी

अंक ज्योतिष शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के मूलांक से उसके जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हर व्यक्ति का कोई न कोई बर्थ मूलांक होता है। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 5 वालों के बारे में। जिन लोगों की जन्म तिथि 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक के लोग अत्याधिक बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। जिस वजह से ये लाइफ में खूब तरक्की करते हैं।

बुध ग्रह का रहता है विशेष प्रभाव: मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध होता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को ज्ञान, व्यापार, संचार क्षमता, बुद्धि और तर्क-वितर्क शक्ति का कारक माना जाता है। जिन लोगों पर बुध की कृपा होती है उन्हें करियर और समाज में अलग पहचान मिलती है। ऐसे लोग खूब तरक्की करते हैं। चूंकि मूलांक 5 के ये स्वामी ग्रह है इसलिए इस मूलांक वालों पर बुध देव की विशेष कृपा रहती है। इस मूलांक के लोग नई-नई चीजों से खूब लाभ कमाते हैं। जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।

ये होते हैं गुण: मूलांक 5 वाले साहसी और निडर होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये नौकरी से ज्यादा बिजनेस में लाभ कमाते हैं। कार्यक्षेत्र में इनका दबदबा रहता है। इनका स्वभाव मिलनसार होता है। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है जिस वजह से इनकी तरफ कोई भी तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। इनकी निर्णय शक्ति काफी मजबूत होती है। ये जोखिम भरे कार्यों को करने में भी माहिर माने जाते हैं।

इस चीज से रहते हैं परेशान: लाइफ में पैसों की कमी न होने के बावजूद भी मूलांक 5 वाले एक चीज से बेहद परेशान रहते हैं और वो है इनकी लव लाइफ। इनके प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते। किसी न किसी कारण इनकी लव लाइफ में परेशानियां आती रहती हैं। इन्हें इनका सच्चा साथी आसानी से नहीं मिलता। लव लाइफ में सफलता पाने के लिए इन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है।
यह भी पढ़ें: बुध का अपनी प्रिय राशि मिथुन में प्रवेश, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)