
21 अगस्त को बुध अपनी उच्च राशि कन्या में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा
Budh Rashi Parivartan 2022: बुद्धि के देवता बुध को समस्त ग्रहों में राजकुमार की उपाधि प्राप्त है। वैदिक ज्योतिष में इस ग्रह को विशेष स्थान दिया जाता है। बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है। वहीं मीन नीच राशि है। अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र बुध के अधीन आते हैं। बुध को बुद्धि, ज्ञान, तर्क, संवाद, गणित और मित्र का कारक माना जाता है। 21 अगस्त को बुध कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए ये गोचर किन राशि वालों की बदलेगा किस्मत।
मिथुन राशि: इस गोचर के परिणामस्वरूप आपका पारिवारिक जीवन सुखद और आरामदायक बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपको सहकर्मियों और अधिकारियों का साथ मिलेगा और आप हर काम में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे।
कर्क राशि: ये गोचर आपकी करियर और पारिवारिक दोनों लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग पत्रकारिता, लेखन, कंसल्टेशन, निर्देशन आदि से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान विशेष लाभ प्राप्त होगा। हर जगह आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।
सिंह राशि: इस राशि वालों को इस दौरान अच्छी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। आप एक से अधिक माध्यमों से धन एकत्रित कर सकेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि: बुध देव की कृपा आपको अत्यंत लाभकारी परिणाम देने के योग बनाएगी। सेहत में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। पैसों की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी।
यह भी पढ़ें: ऊंचे भाग्य वाली होती हैं ऐसी लड़कियां जिनका नाम इन अक्षर से होता है शुरू
Published on:
17 Aug 2022 11:36 am
