पुलिस अब तक जीतू सोनी के खिलाफ करीब 57 मामले दर्ज कर चुकी है जिसमें 16 पुराने है। पिछले मंगलवार को भी एक युवती ने जीतू सोनी के साथ ही उदयसिंह भगतराम को लेकर शिकायत की थी। आरोप था कि महिला के मूसाखेड़ी इलाके के मकान पर कब्जा कर लिया है, लाखों के सामान पर भी कब्जा कर लिया। मकान पर जाने पर धमकाया जाता है, जीतू सोनी ने भी धमकाया। बंदूक की नौंक पर उससे दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने के भी आरोप है। एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के मुताबिक, युवती की शिकायत पर आजाद नगर टीआई अनिल शर्मा जांच कर रहे है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।