ऑनलाइन गेमिंग से युवाओं को बचाने सरकार एप को प्रतिबंधित कर सकती है। इससे ज्यादा जरूरी परिजनों/दोस्तों/परिचितों द्वारा मॉनिटरिंग करना है। वर्तमान में यह एक बिजनेस बन गया है, जिसमें फंसकर आपको गेम खेलने मोबाइल खरीदना पड़ेगा, डाटा रीचार्ज होगा साथ ही कई अन्य खर्चे बढ़ेंगे। किसी देश को बर्बाद करने दुश्मन की जरूरत नहीं है, उसकी युवा पीढ़ी को ऐसी लत लगा दो जिससे उसका ध्यान भटक जाए। आज देश में ड्रग्स के बाद ऑनलाइन गेमिंग दूसरी ऐसी लत है जो नई पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। इसमें फंसने के बाद युवा या तो अपराध करने लगता है या फिर सुसाइड कर लेता है।