30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 3 तारीख में जन्मे लोग लाइफ में खूब करते हैं तरक्की, मंगल इन्हें बनाते हैं साहसी और बलवान

Numerology: ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। जोखिम से भरे कार्यों को करने में माहिर माने जाते हैं। अत्याधिक मेहनती होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 10 Jun 2022, 12:50 PM IST

numerology, ank jyotish, lucky number, astrology, date of birth astrology, lucky people, number 9 people,

इन 3 तारीख में जन्मे लोग लाइफ में खूब करते हैं तरक्की, मंगल इन्हें बनाते हैं साहसी और बलवान

Ank Jyotish: जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 होती है उनका बर्थ मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। ये साहसी, बलवान और शक्तिशाली होती हैं। इनके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती है। ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। जोखिम से भरे कार्यों को करने में माहिर माने जाते हैं। अत्याधिक मेहनती होते हैं। जानिए मूलांक 9 वालों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी।

इस मूलांक के लोग जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। इनका जीवन संघर्षपूर्ण होता है लेकिन ये मेहनत के बल पर सफलता पाकर ही रहते हैं। ये अनुशासन प्रिय होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है। ये सहनशील और उदार होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये दूसरों की भी खूब मदद करने वाले होते हैं।

इस मूलांक के लोगों के मित्र काफी जल्दी बन जाते हैं और ये मित्रों के लिए काफी कुछ करते भी हैं। इनकी कला में विशेष रुचि होती है। ये जोश से भरपूर होते हैं। जल्दी से थका हुआ महसूस नहीं करते। ये कई घंटों लगातार काम कर सकते हैं। ये दिल और दिमाग दोनों से मजबूत होते हैं। लाइफ में खूब तरक्की करते हैं और अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

मूलांक 9 वाले जमीन-जायदाद के मामले में काफी लकी माने जाते हैं। इन्हें ससुराल पक्ष से भी धन-संपत्ति मिलने के आसार रहते हैं। इनके पास खेती की जमीन काफी ज्यादा होती है। ये जोखिम भरे कार्यों को करने में माहिर होते हैं। ये दोस्तों पर खूब पैसा खर्च करते हैं। इनके हाथ में पैसा टिकता नहीं है।
यह भी पढ़ें: Astrology: इन अक्षर से जिन लड़कियों का नाम होता है शुरू वो ससुराल को बना देती हैं स्वर्ग, होती हैं भाग्यशाली

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)