29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 4 राशियों के लोग नहीं सह पाते ऑफिस का स्ट्रेस, अक्सर बिगाड़ लेते हैं अपना काम

आज यहां हम ऐसे ही लोगों के बारे में राशियों से जानेंगे जो ऑफिस के तनाव को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाते और तुरंत हाइपर हो जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 28 Jun 2022, 9:58 AM IST

zodiac signs, astrology, lucky zodiac, kark rashi, mesh rashi vrisabha rashi, sigh rashi, leo zodiac,

इन 4 राशियों के लोग नहीं सह पाते ऑफिस का स्ट्रेस, अक्सर बिगाड़ लेते हैं अपना काम

Zodiac Signs: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में संयम रखना हर किसी के बस की बात नहीं। छोटी-छोटी बातों पर लोग एग्रेसिव हो जाते हैं। जरूरत से ज्यादा तनाव लेने लगते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हर तरह की परिस्थितियों से तुरंत ही निपट लेते हैं। आज यहां हम ऐसे ही लोगों के बारे में राशियों से जानेंगे जो ऑफिस के तनाव को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाते और तुरंत हाइपर हो जाते हैं।

मेष राशि: इस राशि के लोग काफी उत्साही होते हैं और आत्मविश्वास से भरपूर रहते हैं। ये चाहते हैं कि ये हमेशा सबसे आगे रहें। जिसके लिए ये कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन अगर ऑफिस में इन पर थोड़ा सा भी स्ट्रेस पड़ता है तो ये उसे सहन नहीं कर पाते हैं और अपना काम बिगाड़ लेते हैं।

वृषभ राशि: इस राशि के लोग अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। स्वतंत्र तरीके से रहना पसंद करते हैं। लेकिन जैसे ही इन पर जिम्मेदारियां आती हैं तो ये पूरी तरह से घबरा जाते हैं। अधिक काम देखकर ये लोग घबरा जाते हैं। अधिक तनाव के कारण ये लोग अक्सर अपना काम बिगाड़ लेते हैं।

कर्क राशि: इस राशि के लोग मेहनती, बुद्धिमान और ईमानदार होते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा तनाव इनको परेशान कर देता है। अधिक तनाव के कारण ये आंतरिक और बाहरी दोनों तरह से टूट जाते हैं जिसका इनके काम पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इनकी लाइफ वैसे तो सही चलती रहती है लेकिन कई बार अचानक से जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण ये परेशान हो जाते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के जातक किसी भी चीज को पाने के लिए पूरी मेहनत के साथ मशक्कत करते हैं। ये अपने काम को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं। लेकिन जैसे ही इन्हें तनाव मिलता है ये तुरंत परेशान हो जाते हैं और हर एक क्षेत्र में पीछे होते चले जाते हैं।
यह भी पढ़ें: फेंगशुई टिप्स: धन-संपदा बढ़ाने का काम करती हैं घर में रखी गई ये चीजें