28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धन जमा करने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, नौकरी ही नहीं बल्कि व्यापार में भी कमाते हैं खूब नाम

अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख के मूलांक से उस व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 5 Aug 2022, 10:09 AM IST

numerology, astrology, number, date of birth astrology, birth date, mulank 2 people,

धन जमा करने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, नौकरी ही नहीं बल्कि व्यापार में भी कमाते हैं खूब नाम

Numerology: वैदिक ज्योतिष में नौ ग्रहों और 27 नक्षत्रों का वर्णन किया गया है। जिस तरह से इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है ठीक उसी तरह से अंकों के आधार पर भी भविष्यवाणी की जा सकती है। अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख के मूलांक से उस व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 2 वालों के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के लोगों में धन जमा करने की अच्छी आदत होती है।

मूलांक 2 वाले नौकरी और व्यापार दोनों ही काम कर सकते हैं। बिजनेस में भी इनके सफल होने के काफी ज्यादा चांस रहते हैं। ये लोग देखने में काफी आकर्षक होते हैं। जिस वजह से कोई भी इनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। इन्हें सजने संवरने का काफी शौक होता है। ये लोग बौद्धिक कार्यों में ज्यादा सफल होते हैं। इनकी बुद्धि काफी तेज होती है। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि लाइफ में चाहे कैसी भी परिस्थितियां क्यों न आ जाएं ये घबराते नहीं हैं। हर चुनौती का डटकर सामना करते हुए उसमें सफलता हासिल करते हैं।

संगीत, लेखन, गायन, कला आदि क्षेत्रों में इनकी काफी रुचि होती है। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। जिसके जरिए ये किसी को भी अपना बना सकते हैं। ये दूसरों से काम निकलवाने में भी माहिर माने जाते हैं। ये काफी क्रिएटिव होते हैं। हर जगह ये प्रशंसा का पात्र बनते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कुछ कमी देखने को मिलती है जिस कारण ये तुरंत निर्णय नहीं ले पाते हैं। इनका स्वभाव परिवर्तनशील होता है। इनके अंदर एकाग्रता की कमी देखी जाती है।

मूलांक 2 वाले लोगों के लिए 2, 11, 20 और 29 तारीख अत्यधिक शुभ साबित होती हैं। कोई भी जरूरी कार्य अगर आप इन तारीखों में करते हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें: धन दायक मानी जाती हैं ये 5 अंगूठियां, लेकिन इस तरह से पहनने पर हो सकता है नुकसान