3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धन के मामलों में बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं इस राशि के लोग, शाही जिंदगी जीने के होते हैं शौकीन

इस राशि के लोगों का दिमाग अत्याधिक तेज चलता है। इनके अंदर गजब का आकर्षण होता है। जिस वजह से कोई भी इनकी तरफ खींचा चला आता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 5 May 2022, 9:16 AM IST

astrology, singh rashi, leo zodiac, leo horoscope, singh rashifal, singh rashifal today, leo horoscope today, सिंह राशि, सिंह राशिफल,

धन के मामलों में बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं इस राशि के लोग, शाही जिंदगी जीने के होते हैं शौकीन

Zodiac Sign Astrology: हर राशि पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। सिंह राशि की बात करें इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और राशि तत्व अग्नि है। इस राशि के अन्तर्गत मघा नक्षत्र के चारों चरण, पूर्वा फाल्गुनी के चारों चरण और उत्तराफाल्गुनी का पहला चरण आता है। यानी कि इन नक्षत्रों में जन्मे जातकों की राशि भी सिंह होगी। सिंह राशि के जातक काफी गुणी होते हैं। इनका दिमाग अत्याधिक तेज चलता है। इनके अंदर गजब का आकर्षण होता है। जिस वजह से कोई भी इनकी तरफ खींचा चला आता है।

सिंह राशि के लोग हमेशा अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं जिसमें इन्हें सफलता भी हासिल होती है। ये तुरंत ही किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये जहां जाते हैं वहां आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। ये खुले विचारों के होते हैं। साथ ही निडर और साहसी होते हैं। किसी भी काम में जोखिम लेने से ये जरा भी नहीं घबराते। इन्हें जोखिम वाले कार्यों में सफलता मिलने की भी प्रबल संभावना रहती है।

सिंह जातक शादी जिंदगी जीने के शौकीन होते हैं। इनका सोचना शाही, काम करना शाही और रहना भी शाही होता है। ये लग्जरी जीवन जीना पसंद करते हैं। ये अपने शौक पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। धन के मामलों में ये अत्यंत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ये लोग जुबान के बेहद पक्के होते हैं। जो सोच लेते हैं वही करते हैं। सोना, पीतल और हीरे-जवाहरात का बिजनेस इन्हें बहुत फायदा देने वाले होता है।

इस राशि के लोग या तो बिल्कुल स्वस्थ दिखेंगे या अधिकतर बीमार रहने वाले होंगे। ये लोग सुगठित शरीर के मालिक होते हैं। इनका गुस्सा काफी तेज होता है। इनके गुस्सैल स्वभाव की वजह से इन्हें कई जगह नुकसान होने की भी संभावना रहती है। ये क्रोध में अपने रिश्ते तक खत्म करने से पीछे नहीं हटते।
यह भी पढ़ें: Name Astrology: इन अक्षर के नाम वाली लड़कियों से शादी करते ही कुबेर जितने धनवान बन जाते हैं लड़के!