28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काफी फुर्तीले और आकर्षक होते हैं इस राशि के लोग, बुध देव की रहती है इन पर विशेष कृपा

मिथुन जातक काफी जिज्ञासु होते हैं। बातचीत में निपुण होने के साथ-साथ इनकी हाजिर जवाबी भी कमाल की होती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 12 Aug 2022, 8:40 AM IST

zodiac signs, mithun rashi people, gemini zodiac, lucky zodiac sign, mithun rashi people personality

काफी फुर्तीले और आकर्षक होते हैं इस राशि के लोग, बुध देव की रहती है इन पर विशेष कृपा

मिथुन राशि (Mithun Rashi) के स्वामी बुध माने जाते हैं। बुध की कृपा से इस राशि के लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है जिस वजह से कोई भी इनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। किसी का भी दिल आसानी से जीत लेते हैं। ये बेहद चतुर होते हैं। इन्हें कोई भी आसानी से पागल नहीं बना सकता। एक ही समय में व्यावहारिक होने के साथ साथ कलात्मक और रचनात्मक हो सकते हैं।

मिथुन जातक काफी जिज्ञासु होते हैं। बातचीत में निपुण होने के साथ-साथ इनकी हाजिर जवाबी भी कमाल की होती है। संगत का रंग इन पर बहुत जल्दी चढ़ता है। ये कई बार काफी मूडी नजर आते हैं। ये बहुत सामाजिक होते हैं जिस कारण इनके कई दोस्त बन जाते हैं। ये अपने परिवार वालों से काफी प्यार करते हैं।

मिथुन राशि वालों के करियर की बात की जाए तो ये लेखन और अध्यापन या संगीत के क्षेत्रों से जुड़े होते हैं इनमें इनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहता है। ये कार्यस्थल पर एक विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये एक टीम लीडर के रुप में भी कार्यस्थल पर अच्छी भूमिका निभाते हैं।

इस राशि के जातक अपने साथी को दीवानगी की हद तक चाहते हैं। हर समय उसके बारे में ही सोचते रहते हैं। इस राशि वालों का शुभ रंग पीला और हरा माना जाता है। बात करें इनके शुभ दिन की तो वो बुधवार का दिन है।
यह भी पढ़ें: धन जमा करने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, नौकरी ही नहीं बल्कि व्यापार में भी कमाते हैं खूब नाम