कुछ लोग इतने भाग्यशाली होते हैं कि उनके जन्म के बाद से घर में खुशहाली और समृद्धि आने लगती है। अंक ज्योतिष में ऐसी 3 तारीखों के बारे में बताया गया है जिनमें जन्मे बच्चे किस्मत के धनी माने जाते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 9 के बारे में। जिन बच्चों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के बच्चे भाग्यशाली माने जाते हैं। ये राजयोग लेकर जन्मे होते हैं।