
Numerology: धनवान और स्वभाव के घमंडी माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग
Ank Jyotish: अंकज्योतिष में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव और आदतों के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 4 वालों के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31 होती है उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लोगों का स्वभाव थोड़ा घमंडी माना जाता है। ये लोग बुद्धिमान और धनवान होते हैं। जानिए मूलांक 4 वालों के बारे में दिलचस्प जानकारी।
इस मूलांक के लोग अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। ये खुद भी खुश रहते हैं साथ ही दूसरों को भी खुश रखते हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये अपनी बुद्धि के बल पर खूब पैसा कमाते हैं। ये दूसरों की भी खूब मदद करते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना पसंद होता है। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये अपने काम से दूसरों को प्रभावित कर देते हैं।
इस मूलांक के लोग अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। इन्हें अपनी तारीफ सुनना काफी पसंद होता है। इन्हें चापलूसों से सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि इनसें इन्हें नुकसान होने की संभावना रहती है। इस मूलांक के लोगों पर राहु का विशेष प्रभाव रहता है। जिस वजह से इन्हें गलत संगत में पड़ने का भी खतरा रहता है। मूलांक 4 वालों को दोस्त सोच समझकर बनाने चाहिए। इन्हें अंजान लोगों से बातचीत से बचना चाहिए।
मूलांक 4 वाले दूसरों पर खूब पैसा खर्च करते हैं जिस वजह से ये पैसा जोड़ नहीं पाते हैं। इन्हें पैसों की बचत करना आना चाहिए। साथ ही कोई भी काम एकाग्रता के साथ करना चाहिए। इस मूलांक के लोगों को जीवन में कोई भी चीज अचानक से मिलती है।
यह भी पढ़ें: इन 3 नाम की लड़कियों के गुस्से के आगे हर कोई टेक देता है घुटने, इनसें पंगा लेना पड़ सकता है भारी
Published on:
07 Apr 2022 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
