
पुलिस द्वारा युवाओं को अभियान के तहत नारकोटिक्स, ड्रग्स, शराब, गांजा, सिलोशन एवं सिरिंज आदि से होने वाले दुष्परिणामों के बारे बताया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने एक रैप सांग वीडियो जारी किया है।
अवैध नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मादक पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई के साथ ही नशे के आदी हो चुके युवाओं को नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा युवाओं को अभियान के तहत नारकोटिक्स, ड्रग्स, शराब, गांजा, सिलोशन एवं सिरिंज आदि से होने वाले दुष्परिणामों के बारे बताया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने एक रैप सांग वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में निजात के तहत होने वाली कार्रवाई, नशे के दुष्परिणाम को दिखाया गया है कि कैसे गलत संगत में नशे का सेवन करने से होनहार युवक भटक जाता है। उल्लेखनीय है कि जिले में 'निजात' अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही युवाओं, स्कूली बच्चों और नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया जा रहा है।
Updated on:
26 Aug 2024 06:10 pm
Published on:
26 Aug 2024 06:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
