30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छाया ग्रह राहु-केतु 2023 तक इन 3 राशियों को देंगे शुभ फल, करियर में दिलाएंगे बेहिसाब तरक्की

ये दोनों ग्रह इन दोनों राशियों में 30 अक्टूबर 2023 तक विराजमान रहेंगे। ये समय अवधि 3 राशियों के लिए शानदार रहने की उम्मीद है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 22 Jul 2022, 4:41 PM IST

Rahu Ketu Mahadasha, rahu ketu, rahu transit 2022, ketu transit 2022, rahu ke upay,

छाया ग्रह राहु-केतु 2023 तक इन 3 राशियों को देंगे शुभ फल, करियर में दिलाएंगे बेहिसाब तरक्की

ज्योतिष अनुसार राहु-केतु दो पापी ग्रह हैं जो हमेशा उल्टी चाल ही चलते हैं। राहु सांप का मस्तक माना जाता है तो केतु सांप का शेष शरीर। 12 अप्रैल को राहु ने मंगल की राशि मेष में प्रवेश किया था तो केतु ने शुक्र की राशि तुला में। ये दोनों ग्रह इन दोनों राशियों में 30 अक्टूबर 2023 तक विराजमान रहेंगे। ये समय अवधि 3 राशियों के लिए शानदार रहने की उम्मीद है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मिथुन राशि: धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। समाज में आप अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आय में वृद्धि होगी। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। आपके काम को प्रोत्साहन मिलेगा। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन कमाने के लिए आप जीतोड़ मेहनत करते नजर आएंगे। भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। मनचाही नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशि: राहु-केतु की आप पर शुभ दृष्टि रहेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। करियर में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। बॉस आपके काम की जमकर तारीफ करेंगे। बिजनेस वालों के लिए समय शानदार दिखाई दे रहा है। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें: फेंगशुई टिप्स: घर में इन चीजों को रखने से धन-दौलत में वृद्धि होने की है मान्यता

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)