30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेंगशुई टिप्स: घर में इन चीजों को रखने से धन-दौलत में वृद्धि होने की है मान्यता

Feng Shui: आज हम इस शास्त्र के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनसें आपकी सोई हुई किस्मत जाग उठेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 21 Jul 2022, 11:17 AM IST

feng shui tips, feng shui tips for money, feng shui tips for success, feng shui tips for life,

फेंगशुई टिप्स: घर में इन चीजों को रखने से धन-दौलत में वृद्धि होने की है मान्यता

Feng Shui Upay: घर में सुख-शांति और धन-दौलत में वृद्धि के लिए फेंगशुई में कई उपाय बताए जाते हैं। जिन्हें आजमाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बने रहने की मान्यता है। आज हम इस शास्त्र के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनसें आपकी सोई हुई किस्मत जाग उठेगी। धन संबंधी सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा। जानिए क्या हैं ये उपाय।

बहुत लोग अपने घर में फिश पॉट रखते हैं। लेकिन इसमें कैसी और कौन सी मछलियां रखनी चाहिए इसकी जानकारी हर किसी को नहीं होती। फेंगशुई के अनुसार, सौभाग्य में वृद्धि के लिए घर के फिश पॉट में हमेशा आठ गोल्डन फिश और एक काले रंग की मछली जरूर रखें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि अक्वेरियम को हमेशा ड्रॉइंग रूम में रखें, ना कि बेडरूम या फिर किचन में।

फेंगशुई में ड्रैगन को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के पूर्व में रखना चाहिए। ड्रैगन को खरीदते समय ध्यान रखें कि उसके पंजे में मोती या एक क्रिस्टल जरूर लगा हो।

घर में कछुआ रखना भी शुभ माना जाता है। इसे आप घर या ऑफिस के उत्तर दिशा में रख सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुख हमेशा अंदर की ओर होना चाहिए और इसे हमेशा अकेला रखें। आप इसके साथ फीनिक्स भी घर पर रख सकते हैं।

फेंगशुई में मुंह में सिक्के लिए हुए तीन टांग वाला मेंढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है। इसे घर या ऑफिस के अंदर मुख्य द्वार के पास रखना चाहिए। ये आपके दुर्भाग्य को दूर करता है।

आप घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए विंडचाइम भी लगा सकते हैं। इसे घर में उत्तर-पूर्व कोण में लगाना चाहिए। धन में वृद्धि के लिए आप घर में क्रिस्टल लैंप या क्रिस्टल ग्लोब भी रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कर्क राशि में सूर्य-बुध की अति शुभ युति इन 3 राशियों पर जमकर बरसाएगी पैसा!

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)