19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहु का मेष राशि में गोचर इस राशि वालों के लिए लाएगा खुशियों की सौगात, धन में होगी तेजी से वृद्धि

Rahu Transit In April 2022: इस राशि के नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय काफी अनुकूल है। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। फ्रेशर्स को मनचाही नौकरी मिलने के आसार रहेंगे।

2 min read
Google source verification
Rahu Rashi Parivartan, Rahu Rashi Parivartan 2022, Rahu Rashi Parivartan april 2022, rahu gochar 2022, rahu transit 2022, rahu transit in april 2022, राहु गोचर 2022,

राहु का मेष राशि में गोचर इस राशि वालों के लिए लाएगा खुशियों की सौगात, धन में होगी तेजी से वृद्धि

शनि (Shani) के बाद राहु सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि को जहां एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में ढाई साल का समय लगता है। वहीं राहु को अपनी राशि बदलने में करीब 1.5 वर्ष लग जाते हैं। 2022 में राहु ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहा है। राहु 12 अप्रैल को मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि मेष में प्रवेश करेगा। वैसे तो इस गोचर का सभी राशि वालों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन मुख्य रूप से ये गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। जानिए कैसे?

नौकरी में मिलेगी सुनहरी सफलता: वृश्चिक राशि के नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय काफी अनुकूल है।कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। फ्रेशर्स को मनचाही नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं उन्हें भी अच्छी जॉब के ऑफर आ सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। अच्छी पदोन्नति की भी संभावना है।

बिजनेस वालों को भी मिलेगा लाभ: जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनके लिए भी समय काफी अनुकूल है। राहु के गोचर के दौरान आपके व्यापार में विस्तार की संभावना रहेगी। कोई मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है। नये काम की शुरुआत के लिए भी समय अच्छा रहेगा। इस अवधि में बिजनेस में बिक्री बढ़ने के आसार रहेंगे।

शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी: इस अवधि में आपके शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आप उनका मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम रहेंगे। शत्रुओं की हर चाल को आप नाकाम करते दिखेंगे। भाग्य का आपको हर क्षेत्र में भरपूर साथ मिलेगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी शुभ समय: जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी ये समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। इस दौरान आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपको किसी परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: अपने Love Partner के लिए लकी मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां, होती हैं किस्मत की तेज