राहु-केतु का बाकी ग्रहों की तरह भले ही भौतिक स्वरूप न हो लेकिन फिर भी ये हमारे जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। अधिकतर लोग ऐसा सोचते हैं कि राहु हमेशा बुरे परिणाम ही देता है लेकिन ज्योतिष अनुसार ऐसा सोचना और कहना गलत है। राहु बुरे ही नहीं अच्छे परिणाम भी देता है। लेकिन इसके अच्छे-बुरे परिणाम कुंडली में इसकी स्थिति पर निर्भर करता है। बता दें कि 12 अप्रैल को राहु ने मेष राशि में प्रवेश किया था और 30 अक्टूबर तक ये इसी राशि में रहेगा। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी।