
Raipur hindi news: राजधानी के एक बिरयानी सेंटर की लापरवाही सामने आई है। रेस्टोरेंट संचालक ने दो कर्मचारियों को गहरे सीवर लाइन की सफाई करने गटर में उतार दिया। इस दौरान जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर अस्पताल पहुंची। जिसके बाद मामला सामने आया।
तेलीबांधा पुलिस दो कर्मचारियों की मौत की जांच कर रही है। बताया गया कि बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारी कमलेश और डेविड आज सुबह रेस्टोरेंट के पास करीब 15 फीट गहरे सीवर लाइन की सफाई करने अंदर दाखिल हुए थे। सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। आनन—फानन में दोनों को निजी अस्पताल में लाया गया। वहीं जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों की मौत की पुष्टि कर दी।
पुलिस ने बताया कि सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों की मौत हो गई। इसी के आधार पर जांच की जा रही है। इसके अलावा कुछ अन्य तथ्यों को लेकर भी जांच की जा रही है।
Updated on:
18 Apr 2024 01:45 pm
Published on:
18 Apr 2024 01:45 pm
