रक्षाबंधन के पवित्र दिन सुबह भाई बहन दोनों ही स्नान के जल में गंगा जल मिलाकर स्नान करें । स्नान के बाद सबसे पहले अपने ईष्ट देव श्री भगवान जी का पूजन कर राखी बांधने के बाद- रोली, अक्षत, कुमकुम एवं दीप जलकर थाल सजायें, फिर थाल में राखियों को रखकर उनकी पूजा करें । राखी का पूजन करने के बाद बहनें अपने भाइयों को नीचे दिये गये वैदिक मंत्र से राखी बांधें ।