31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यदि आपकी बहन की भी है तुला राशि तो रक्षाबंधन के दिन दें ये खास उपहार, हो जाएंगे मालामाल

यदि आपकी बहन की भी है तुला राशि तो रक्षाबंधन के दिन दें ये खास उपहार, हो जाएंगे मालामाल

3 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Aug 22, 2018

rakshabandhan

यदि आपकी बहन की भी है तुला राशि तो रक्षाबंधन के दिन दें ये खास उपहार, हो जाएंगे मालामाल

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के आपसी प्यार और रिश्ते में विश्वास का पर्व होता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती है और उससे अपनी रक्षा का वचन मांगती है, वहीं भाई भी राखी बंधवाकर अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है। रक्षा का वचन देने के साथ-साथ राखी के दिन भाई अपनी बहन को उपहार भी देता है। उपहार देने के बारे में जैसे ही सोचा जाता है तो हर भाई यही प्रयास करता है की वो अपनी बहन को ऐसा उपहार दे जोकी अनोखा हो और जिससे की उसके जीवन में खुशहाली आए, उसकी आंखों में चमक आए। इसलिए हम आपके लिए आपकी चिंता का हल बताने जा रहे हैं, हम आपको बताते हैं बहन की राशि अनुसार उसे क्या भेंट किया जाए जिससे उसके जीवन में खुशहाली के साथ आपके जीवन में भी धन बरसे। क्योंकि कहा जाता है बहन बेटी को देने से धन में बरकत होती है।

मेष राशि: इस राशि पर मंगल का प्रभाव होने के कारण इस राशी वाली बहनों के लिए जिंक धातु से बने शोपीस गिफ्ट के रूप में देना शुभ रहेगा। लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग की ड्रेस, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी भेंट कर सकते हैं।

वृषभ राशि: वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है और इस राशी की बहनों को शुक्र से संबंधीत उपाहर दे सकते हैं। जैसे आप अपनी बहन को परफ्यूम, कपड़े, संगमरमर या श्रृंगार का कोई सामान भेंट कर सकते हैं। इससे बहन के जीवन में आपार सुख-संपत्ति आएगी।

मिथुन राशि: इस राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। इसलिए इस राशि की बहन को पेन सेट, खेल सामग्री, किताब या कोई भी हरे रंग की वस्तु भेंट कर सकते हैं। इन चीजों को उपहार में देना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि: इस राशि की बहनों को आप चंद्रमा से संबंधित चीज़ें भेंट कर सकते हैं। क्योंकि इस पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए इस राशि की बहन को चांदी से बनी चीजें, मोतियों की माला, सफेद वस्तुएं, वाहन, सीप से बनी चीजें उपहार में दी जा सकती हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाली बहनों को आप सूर्य से संबंधित वस्तुएं भेंट कर सकते है। तो उसे सोने के आभूषण, माणिक, तांबे की वस्तु, लकड़ी की चीजें या सुनहरे रंग की वस्तु उपहार देना आपके लिए काफी शुभ रहता है।

कन्या राशि: कन्या राशि का स्वामी भी बुध ग्रह है। इसलिए जिन लोगों की बहन की राशि कन्या है, वे कांसे की धातु से बनी मूर्ति, हरी ड्रेस, पन्ने की अंगूठी, गणेशजी की मूर्ति या फोटो, पुस्तक या पेन उपहार में दे सकते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। इसलिए इस राशि की बहन को कपड़े, आभूषण, कार, परफ्यूम, आदि उपहार में दिए जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए जिन लोगों की बहन की राशि वृश्चिक है, वे लाल रंग की मिठाई, मूंगे (रत्न) से बने आभूषण, अंगूठी व तांबे की वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं।

धनु राशि: इस राशि के लोग बृहस्पति से प्रभावित होते हैं। इसलिए इस राशि की बहन को किताबें, सोने के आभूषण, वस्त्र आदि उपहार में दिए जा सकते हैं।

मकर राशि: इस राशि के लोग शनि से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। मकर राशि की बहन को आप मोबाइल, लेपटॉप आदि, कोई वाहन उपहार में दे सकते हैं। ये चीजें शनि से संबंधित हैं।

कुंभ राशि: इस राशि का स्वामी भी शनि ही है। यदि आपकी बहन की राशि कुंभ है तो आप उसे उपहार में सैंडिल, ब्रेसलेट, पत्थर से बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी आदि उपहार दे सकते हैं।

मीन राशि: इस राशि का स्वामी गुरु है। इसलिए यदि आपकी बहन की मीन राशि है तो आप गुरु से संबंधित वस्तुएं भेंट कर सकते हैं। आप सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं।