11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rashi parivartan: शुक्र ने मिथुन राशि में किया प्रवेश, इन राशियों का हो भाग्योदय को साथ होगा धनलाभ

इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 1 Jul 2019, 11:37 AM IST

shukra ka rashi parivartan

Rashi parivartan: शुक्र ने मिथुन राशि में किया प्रवेश, इन राशियों का हो भाग्योदय को साथ होगा धनलाभ

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र को चमकता सितारा कहा जाता है। शुक्र की स्थिति किसी भी जातक की कुंडली में बहुत मायने रखती है। क्योंकि शुक्र को भोग-विलास, दांपत्य सुख, ऐस्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं यदि शुक्र किसी की राशि में अशुभ स्थिति में होतो जातक को दांतप्य सुख की कमी तो होती ही है, साथ ही व्यक्ति के आकर्षण में कमी नज़र आती है। लेकिन जब शुक्र का राशि परिवर्तन होता है तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। दरअसल, जिस राशि के जिस भाव में शक्र प्रवेश करते हैं उस स्थान को शुक्र प्रभावित करते हैं। पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार शुक्र ने 28 जून 2019, शुक्रवार के दिन मिथुन राशि में प्रवेश किया है। इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किस पर क्या असर पड़ने वाला है....

Gupt navratri 2019: नवरात्रि के नौ दिनों बन रहे विशेष संयोग, 10 गुना अधिक मिलेगा फल

शुक्र के इस गोचर से मेष राशि वालों को धनलाभ होगा। इस दौहान आपके साहस व पराक्रम में भी वृद्धि होगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योदय होगा। साथ ही मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुक्र के गोचर से इस राशि वाले जातकों को धन व स्वास्थ्य लाभ होगा। इस दौरान संतान प्राप्ति के पूरे योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी समय बहुत अच्छा है, परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के विवाह हो सकते हैं। नवीन वस्त्राभूषणों की संभव है।

शुक्र का गोचर आपकी राशि के लिए फायदेमंद है। इस दौरान आपके शत्रु परास्त होंगे। अविवाहितों के विवाह हो सकता है। संतान सुख प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग का विद्याध्ययन में मन लगेगा।

शुक्र का गोचर इस राशि के लिए अच्छा रहेगा, मित्रों से पूर्ण लाभ मिलेगा। आर्थिक उन्नति होगी। अविवाहितों को विवाह के अवसर प्राप्त होंगे। उत्तम शैया सुख प्राप्त होगा। स्त्री वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा।

शुक्र का गोचर इस राशि के लिए बहुत अधिक लाभ लेकर आने वाला है, धनलाभ संभव है। मेहनत के परिणाम जल्द दिखाई देंगे और कार्यों में सफलता भी प्राप्त होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य सुख संभव है।

शुक्र का गोचर आपके लिए नुकसान देय रहेगा। इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट होगा। मानसिक चिंता में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको व्यर्थ धन हानि होगी। कार्यक्षेत्र में विघ्न आएंगे। शत्रु प्रभावी होंगे। राज्य की ओर से परेशानियां आएंगी। संबंधियों से विवाद हो सकते हैं।

आपकी राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। इस दौरान आपको हर कार्य में लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा, नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मित्रों से लाभ व सहयोग जरूर प्राप्त होगा।

इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको सभी संकटों से मुक्ति मिलेगी इसके साथ ही आपको धनलाभ भी होगा। इस राशि वाले जातकों को संकटों से मुक्ति मिलेगी। वहीं भोग-विलास की सामग्री भी प्राप्त होगी।

इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर सामान्य रहेगा। इस दौरान आपको धनहानि होगी। आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद होगा। स्त्री जाति के कारण अपमानित होने की आशंका है।

इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आपके शत्रुओं को प्रभावी करेगा। यह समय आपके लिए बहुत नाजुक है और इस दौरान आपको संभलकर रहना होगा। आपको हानि हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है।

इस राशि वालों के लिए शुक्र के गोचर के दौरान धन की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। पुत्र जन्म के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफल होंगे।

इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त करवाएगा। संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। संबंधियों से स्नेह प्राप्त होगा। मन प्रसन्न व आनंदित रहेगा।