डायर ने अपने बचाव में एक झूठी कहानी बनाई कि हिंदुस्तानियों ने उस पर हमला किया तो उसे बदले में कार्रवाई करनी पड़ी। उस समय गवर्नर माइकल ओ ड्वायर ने इस हत्याकांड को उचित ठहराया। इतना ही नहीं, डायर लोगों को मारने के लिए दो तोपें भी लेकर आया था, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण अंदर नहीं लेकर गया।